home page

205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

 | 
205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार


अररिया 02 नवम्बर(हि.स.)।

भारत-नेपाल सीमा पर नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 205 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाल की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

मामला ल जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 198/2 के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है।सूचना मिलते ही बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन गश्ती और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान खेत के रास्ते भारत से नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध महिला को महिला सुरक्षा कर्मियों ने रोका।तलाशी के दौरान महिला के पर्स से 205 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

गिरफ्तार महिला की पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के परसनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसपट्टी गांव निवासी करीब 31 वर्षीय जीरिया देवी खत्योनी के रूप में हुई है। इस मामले में बसमतिया थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर