home page

साढ़े चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

 | 
साढ़े चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार


सिद्धार्थनगर, 20 मार्च (हि.स)। भारत नेपाल सीमा पर ककरहवा बाजार के फसदीपुर मोड़ के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है।

जनपद की मोहाना थाना की पुलिस द्वारा शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान ककरहवा बाजार के फसादी पुर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछ ताछ करके उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से साढ़े चार लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सूरज मौर्य पुत्र केशराम मौर्य ग्राम दूल्हा दरम्यानी टोला रमजान नगर थाना मोहाना बताया।

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को कस्टम कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी