home page

123 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
123 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 20 अगस्त(हि.स.)।

भारत-नेपाल सीमा पर बीती देर रात सशस्त्र सीमा बल ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 123 लीटर नेपाली शराब जब्त किया। इस दौरान एसएसबी ने एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है।

एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका अभियान चलाया। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 410 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 123 लीटर बताई गई है। जवानों ने शराब सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसएसबी के अनुसार, जब्त शराब और हिरासत में लिए गए आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया है।कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आनंद प्रसाद सेमवाल सहित अन्य दो एसएसबी जवान शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर