home page

सिंगरौलीः तेज रफ्तार आईसर ट्रक की टक्कर से एनसीएल कर्मचारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

 | 
सिंगरौलीः तेज रफ्तार आईसर ट्रक की टक्कर से एनसीएल कर्मचारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम


सिंगरौली, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कर्मचारी जितेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवानगर थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार आईसर ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। कर्मचारी की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों और साथियों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जितेंद्र कुशवाहा सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आईसर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

NCL कर्मचारी की मौत से नाराज स्थानीय नागरिकों और साथी कर्मचारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए विरोध शुरू कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। नवानगर थाना पुलिस की ओर से मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा