home page

बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिस अधिकारी को किया जख्मी ,6 माफिया गिरफ्तार

 | 
बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिस अधिकारी को किया जख्मी ,6 माफिया गिरफ्तार


नवादा, 14 मई (हि.स.)। बिहार के नवादा जिले में बालू माफिया पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लगातार पुलिस को टारगेट कर रहा है। ताजा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव घटित हुई है,जहां गुरुवार की अहले सुबह अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया । जिसमें एक जमादार नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आनन - फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। नारदीगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि बालू के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस बल नदी में पहुंची जहां ट्रैक्टर लेकर जम माफियाओं ने पुलिस अधिकारी नागेंद्र सिंह पर जान करने के नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चिंताजना हालत में पटना भेजा गया स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 6 बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है । उनकी निशानदेही पर बालू के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बालू तथा दारू की माफिया गिरी से नवादा जिले में सैकड़ो अपराधी किस्म के लोग करोड़ों रुपये कमा चुके हैं ।जिस कारण इलाके में उनका दबदबा कायम है। सच्चाई है कि पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी रुपए कमाई की लालच पर माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं जिस कारण भी नवादा जिले में माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। दो दिन पूर्व भी कादिरगंज के चौकीदार पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया था ।जिससे गंभीर रूप से वे जख्मी हो गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन