home page

नवादा के हिसुआ में युवती से दुष्कर्म

 | 
नवादा के हिसुआ में युवती से दुष्कर्म


नवादा 10 नवंबर (हि.स.)।

जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद युवती को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवती की स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की सहायता से युवती को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती से संबंधित चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया मेडिकल बोर्ड को सुपुर्द किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि तथा आगे की जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। युवती की पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन