युवती के साथ छेड़खानी का आरोपित नसीम गिरफ्तार
मुरादाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तमंचे के साथ आरोपित को सोमवार गिरफ्तार कर लिया। कपड़े का आरोपित को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया।
मुगलपुरा के लालबाग चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह जीआईसी चौराहे के पास से पैदल निकल रही थी। इस बीच कंबल का ताजिया निवासी नसीम ने उसका पीछा कर छेड़खानी और अश्लील हरकत की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित नसीम को तमंचा और कारतूस के साथ उसके घर के पास से आज दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

