home page

नंद नगरी में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो से अधिक गांजा बरामद

 | 
नंद नगरी में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो से अधिक गांजा बरामद


नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 5.048 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि 20 अप्रैल की शाम को थाना नंद नगरी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सी-1 ब्लॉक इलाके में एक व्यक्ति गांजा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से पांच पैकेट बरामद हुए। जिनमें कुल 5.048 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौरव (29) के रूप में हुई है। वह सी-1 ब्लॉक, नंद नगरी का रहने वाला है। पुलिस ने इस संबंध में थाना नंद नगरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने गांजा बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी