home page

अवैध शराब मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

 | 
अवैध शराब मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार


किशनगंज, 27 अप्रैल (हि.स.)। सुखानी थाना पुलिस ने अवैध शराब से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 16 मई 2025 को दर्ज कांड संख्या 34/25 के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, बिहार उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत दर्ज मामले में आरोपी अखिलेश कुमार, निवासी बीसहरिया वार्ड संख्या 02, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को कोढ़ा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी सुखानी थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। सोमवार को पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह