home page

नगरा मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा एक गिरफ्तार, मूर्तियां बरामद

 | 
नगरा मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा एक गिरफ्तार, मूर्तियां बरामद


सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। नगरा थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी गई अष्टधातु की मूर्तियां और पूजा सामग्री भी बरामद कर ली है।

घटना 14 जुलाई की है, जब मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां, बर्तन और एम्प्लीफायर चुरा लिए गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिंडी टोला निवासी चन्दन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर लड्डू गोपाल, हनुमान जी, शंकर जी व नागदेव की धातु की मूर्तियां, सात कटोरी, पांच गिलास, एक थाली, एक लोटा और एम्प्लीफायर जब्त किया गया है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार