home page

नागदा के पास कुख्यात अपराधी राजपाल ने किया सरेंडर, फायरिंग की वारदात कबूली

 | 
नागदा के पास कुख्यात अपराधी राजपाल ने किया सरेंडर, फायरिंग की वारदात कबूली


नागदा, 2 अप्रैल (हि.स.)। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी राजपाल ने गुरुवार को उज्जैन जिले के नागदा के समीप स्थित अपने पैतृक गांव रत्ना खेड़ी में सरेंडर कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे राजपाल के आत्मसमर्पण से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल ने पूछताछ के दौरान खरगोन के एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करने की वारदात को भी कबूल किया है। इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सरेंडर को लेकर राजपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा उसके परिजनों, खासकर पिता और पत्नी को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और राजपाल से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया