home page

नागदाः चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, 95 हजार का मश्रुका बरामद

 | 

नागदा, 31 मार्च (हिंस)) मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में गत दिनों चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार चाकू, मोबाइल सहित करीब 95 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को फरियादी जफर (21) निवासी दुर्गापुरा पारदी गेट बिरलाग्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जय मातादी ढाबे से खाना खाकर अपनी टीवीएस होंडा मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान पारदी गेट साइकिल स्टैंड के पास आरोपी अरबाज उर्फ भूरा ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल सामने लगाकर उसे रोक लिया। आरोपी ने चाकू गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और जेब में रखे 3,550 रुपये नकद तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागदा विक्रम अहिरवार के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरबाज उर्फ भूरा (25) निवासी बड़ी जीन, राजीव कॉलोनी नागदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बिरलाग्राम उनि. जितेन्द्र पाटीदार, उनि. संजय माथुर सहित आरक्षक संदीप यादव, हेमराज, तुषार पाटिल, कन्हैया धूरिया, सुमित कहार एवं विरेन्द्र व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया