home page

नदिया में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

 | 
नदिया में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार


नदिया, 09 सितंबर (हि. स.)। जिले में घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हांसखाली पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान नाहिदा बेगम, आशा हिजड़ा, शीला अख्तर, रीता मल्ला और मोहम्मद रसेल मियां के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी बांग्लादेश के खुलना, आशुलिया, मेमनसिंह, कोतवाली, अभयनगर और महेशपुर इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे। मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर हांसखाली थाना क्षेत्र के उमरपुर इलाके में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे पांच लोगों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया, लेकिन भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने सीमा पार कर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की। बुधवार को हांसखाली पुलिस ने सभी पांचों को कृष्णनगर डिटेंशन कैंप भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा