home page

बार डांसर की रहस्यमयी मौत, फंदे से लटका मिला

 | 
बार डांसर की रहस्यमयी मौत, फंदे से लटका मिला


सिलीगुड़ी, 08 सितंबर (हि. स.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 40 में इस्कॉन मंदिर के पास मंगलवार को एक युवती की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवती की पहचान शिवानी (28) के रूप में हुई है। वह पंजाब की निवासी थी। वह सिलीगुड़ी के एक बार में बार डांसर के तौर पर काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, शिवानी भक्तिनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने कमरे से उसका फंदे से लटका शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले उक्त इमारत में काफी हंगामा हुआ था। कई बाहरी युवकों की आवाजाही भी देखी गई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही युवती की मौत की खबर सामने आई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी इसी मकान में इसी तरह की दो मौतें हो चुकी है। हालांकि, वर्तमान में मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, भक्तिनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार