home page

म्युच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड

 | 
म्युच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के नाम पर 25 लाख का फ्रॉड


जोधपुर, 22 अपै्रल (हि.स.)। शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक में रहने वाले तीन युवकों से 25 लाख के करीब का फ्रॉड हो गया। झुंझुनू के दो युवकों ने उन्हें झांसे में लेकर म्युच्यूअल फंड में इंवेस्टमेंट के नाम पर अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया। 16 महिनें बीतने के बाद भी ना तो मुनाफा मिला और ना ही दी गई राशि लौटाई गई। आरोपियों ने अब अपना फोन भी बंद कर दिया और ठिकाने को भी बदल दिया है। रातानाडा पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है7

रातानाडा पुलिस ने बताया कि न्यू रेलवे क ॉलोनी सुभाष चौक निवासी प्रमोद जटवाल, रामावतार एवं अश्विनी कुमार की तरफ से एक संयुक्त परिवाद दिया गया। इसमें बताया कि उनकी पहचान झुंझुनू के बासरी निवासी गौरव शर्मा से वर्ष 2022 से थी। गौरव शर्मा ने बाद में उन्हें झुंझुनूं के पुजारियों का मोहल्ला निवासी ललित शर्मा से मिलाया था। ललित ने खुद को एक बड़ी कंपनी में होना बताकर उनसे इंवेस्मेंट करने को कहा। उन्हें रूपए डबल करने का आश्वासन दिया गया। इस पर बाद में तीनों ने मिलकर ललित शर्मा और गौरव शर्मा के कहे अनुसार म्युच्यूअल इंडेक्स फंड में इंवेस्टमेंट किया।

रिपोर्ट के अनुसार प्रमोद जटवाल ने 13 नवंबर से 17 नवंबर 24 फिर 1 अक्टूबर 25 से 11 अक्टूबर 25 तक 9 लाख रूपए इंवेस्ट किए। जोकि फोन पे, गूगल और अन्य ऑन लाइन साधन से दिए गए। वहीं रामावतार की तरफ से 16 जून 25 से 8 नवंबर 25 तक 13 लाख रूपए दिए गए। साथ ही अश्विनी कुमार ने 4.38 लाख रूपए इंवेस्ट किए। मगर इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। 16 महिनें गुजरने के बाद भी जमा कराई वापिस नहीं मिली। साथ ही मुनाफा भी नहीं दिया गया। आरोपियों ने अपना ठिकाना भी बदल दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश