home page

नशे में धूत पति ने पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

 | 
नशे में धूत पति ने पत्नी की पीट-पीट कर की हत्या,पुलिस जांच में जुटी


रायबरेली, 18 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शराब के नशे में धूत युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी । शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के पूरे खाले मजरे बथुआ खास गांव निवासी अमरनाथ और उसकी पत्नी रीना के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का कहना है कि दोनों को शराब की लत थी और नशे की हालत में उनके बीच आए दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि अमरनाथ ने रीना की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण रीना की मौत हो गई। नशे में होने के कारण आरोपित पति भी घर में ही सो गया। शनिवार काे घटना की जानकारी हाेने पर परिजनाें ने पुलिस काे सूचित किया। सूचना पर गुरुबक्सगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित पति को गिरफ़्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे