home page

चाचा ने चार साल के भतीजे की गला घोंटकर कर दी हत्या

 | 

नालंदा, 19 जुलाई (हि.स.)। जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में रविवार को चाचा ने चार साल के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आक्रोशित चाचा ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।

मृतक की पहचान निक्की लाल केवट के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। निक्की पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। शनिवार की शाम आयुष की मां रानी देवी वीडियो कॉल पर पति से बात कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी बड़ा भाई बल्ली केवट घर आया और मासूम को कमरे में ले जाकर गला घोंट दिया। बहन के शोर मचाने परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

आयुष को पहले इस्लामपुर अस्पताल फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी एक सप्ताह पहले बच्चों के साथ प्रेमी के साथ चेन्नई चली गई थी। इसी गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे