पुराने जमीन विवाद में नाबालिग ने चाचा के सिर में गोली मारकर की हत्या
अररिया 01 जून(हि.स.)।
अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी पंचायत अंतर्गत बलवा गांव में रविवार देर शाम पुराने जमीन विवाद को लेकर रिश्ते को तार तार करते हुए नाबालिग भतीजा ने चाचा के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक बलवा वार्ड संख्या-3 निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद परवेज पिता स्व.अब्दुल बारीक है।
हत्या का आरोपी नाबालिग रिश्ते में भतीजा है और घटना को कारित करने के बाद से ही वह फरार था,जिसे पुलिस ने चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ एक मैगजीन,दो जिंदा कारतूस,घटनास्थल से फायर खोखा आदि बरामद किया।जानकारी सोमवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने दी।
मामले को लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात बलुआ वार्ड संख्या चार में मो.परवेज आलम पिता स्व.अब्दुल बारीक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले को लेकर रानीगंज थाना में कांड संख्या 290/26 बीएनएस की धारा 126(2),115(2),103(1),303(2),3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। उसने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए महज 4 घंटे के भीतर आरोपित नाबालिग युवक को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस बरामद किए।
छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,सब इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद,अमित कुमार,विकास कुमार,राज नारायण यादव,रामलखन चौधरी और सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद कारण माना।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

