home page

नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर के किनारे दफनाया,डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

 | 
नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर के किनारे दफनाया,डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह


अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।

सिमराहा थाना क्षेत्र के कुड़वा लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 09 में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को नहर किनारे दफनाने का मामला शनिवार को सामने आया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के तीन माईल भंगही निवासी रामचन्द्र ऋषिदेव की पुत्री राजमणि कुमारी से डेढ़ वर्ष पूर्व सिमराहा थाना क्षेत्र के कुड़वा लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 09 निवासी शंकर ऋषिदेव पिता उपेन्द्र ऋषिदेव के साथ प्रेम विवाह हुई थी।

मृतका का भाई बिपिन ऋषिदेव के द्वारा थाना में आवेदन देकर अपने बहनोई सहित घर के अन्य परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया कि तीन रोज पहले उनकी बहन को मारकर जमीन में दफन कर दिया गया।मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बराबर ही दहेज के लिए दबाव बनाते थे। नहीं देने पर बहन की हत्या कर दी गई।

मृतक के माता पिता बाहर मजदूरी करते है,जो सूचना मिलने पर वह भी प्रदेश से लौट रहे हैं। घटना स्थल पर सिमराहा पुलिस एवं एफएसएल की टीम पहुंच कर घटना का छानबीन कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी में प्रभारी थानाध्यक्ष, एसआई संतोष कुमार, कमला कांत शर्मा, मनोज कुमार, सुरेश राम, राजकुमार, शर्मिला कुमारी, शिवकुमार पासवान, अजय कुमार, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

सूचना ओर घटना स्थल पर फारबिसगंज डीएसपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ मामले की तफ्तीश में जुट गई।मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व मुखिया अरविन्द विश्वास, राजेश ऋषिदेव, पवन मंडल, सुशील मंडल, भीम मंडल, सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर