home page

पूर्व प्रेमी ने ही की थी छात्रा की हत्या, नहर किनारे मिला कंकाल

 | 
पूर्व प्रेमी ने ही की थी छात्रा की हत्या, नहर किनारे मिला कंकाल


रायबरेली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लापता छात्रा की हत्या उसके ही पूर्व प्रेमी ने की थी। शुक्रवार को लापता छात्रा का शव मिलने से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप पूर्व प्रेमी को हिरासत में लिया है।

लालगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खीरो थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव निवासी एक युवक गुजरात में काम करता हैं, जबकि उसका पूरा परिवार साकेत नगर मोहल्ले में रहता हैं। उसकी बेटी (16) बैसवारा इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा थी। 14 दिन पूर्व वह अचानक लापता हो गई तो परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस की खोजबीन के दौरान छात्रा की सहेली से पूछताछ में अहम सुराग मिले।

शुक्रवार को पुलिस ने लापता छात्रा के ही पूर्व प्रेमी लालगंज के नया मजरे मटेहना निवासी रौनक यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर दतौली गांव में सूखी नहर के किनारे झाड़ियों से छात्रा का कंकाल और हत्या में प्रयुक्त चाकू-दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। परिजनों ने कपड़े से छात्रा के कंकाल की पहचान की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित से ब्रेकअप करने के बाद भी किशोरी अन्य लड़कों से बातचीत करती थी। यह बात आरोपित को पसंद नही थी। इसी को लेकर दोनों में घटना वाले दिन झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपित ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे