home page

मंडी के सरकाघाट में कालेज छात्रा की निर्मम हत्या

 | 
मंडी के सरकाघाट में कालेज छात्रा की निर्मम हत्या


मंडी, 13 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर इलाका में सोमवार सुबह कालेज की छात्रा की निर्मम हत्या से सनसनी का आलम है। दो अज्ञात बाइक सवारों ने तेजधार हथियार से कालेज जा रही 19 वर्षीय कालेज छात्रा की तेजधार हथियार दराट से छात्रा का सर धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गोपालपुर इलाका के नैन गांव की युवती सरकाघाट कॉलेज जा रही थी, तो गोपालपुर पंचायत मुख्यालय के सपीप अज्ञात बाइक सवार युवकों नें तेजधार हथियार से युवती की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जिससे युवती सड़क पर ही धड़ाम से गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सरकाघाट से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हमलावर युवकों की धर पकड़ के लिए इलाके की नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। युवती की मौत से सारे इलाके के आक्रोश फ़ैल गया है। मौके पर आस-पास के गांवों के लोगो का हजूम उमड़ पड़ा है। सरकाघाट पुलिस मौके पर मुस्तैद है और स्थिति को संभालने में जुटी हुई है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा