home page

जमीन के विवाद में बेटों ने मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या

 | 
जमीन के विवाद में बेटों ने मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या


रायबरेली, 09 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में बुधवार को बेटों ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खीरों थाना क्षेत्र के कान्हामऊ निवासी आशाराम पाल (52) का शव गांव के बाहर बाग स्थित उनके मकान में पड़ा मिला। मृतक व उसके परिजनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि आशाराम ने गांव स्थित अपना पैतृक मकान गांव के ही बच्चा गुप्ता पुत्र देवीचरण गुप्ता को बेच दिया था। मकान की बिक्री के बाद विवाद और बढ़ गया था। बुधवार को ज़मीन बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी शशि देवी और दोनों बेटो गौरव व रोहित ने मिलकर आशाराम पर काे बेरहमी से पीटकर मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशाराम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया, जहां आशाराम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है और फरार आरोपित पत्नी और दोनों बेटों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे