home page

हमीरपुर में खेत गए बुजर्ग की हत्या

 | 
हमीरपुर में खेत गए बुजर्ग की हत्या


-पारिवारिक चाचा और भतीजे ने घटना को दिया अंजाम

हमीरपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार की शाम एक बुजुर्ग की हुई हत्या सेपूरे गांव हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर घटना की जाँच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी लगाया गया है।

सीओ आरके सिंह ने सोमवार देर शाम बताया कि मुस्करा कस्बे के पुरवा मोहाल निवासी राजबहादुर (60) खेत में काम करने गए थे, जहाँ पारिवारिक लोगों ने लोहे की सब्बल से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे ने चचेरे चाचा अर्जुन और भतीजे जगत पर हत्या करने के आरोप लगाए है। शव कब्जे में लेकर घटना की जाँच के लिए फील्ड यूनिट और पुलिस को लगाया गया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा