home page

हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 

गोलाघाट (असम), 08 जुलाई (हि.स.)। गोलाघाट जिले के बसाकुमार गांव में एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के बसाकुमार गांव में घर जाते समय लक्ष्मीराम तामूली नामक व्यक्ति को नीतुल बरुवा नामक व्यक्ति ने लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में शामिल हत्या के आरोपित नीतुल बरुवा को गिरफ्तार कर लिया है। नीतुल ने लक्ष्मीराम की हत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिककी दर्ज कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी