हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
गोलाघाट (असम), 10 अगस्त (हि.स.) । गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ इलाके में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में अन्य एक व्यक्ति की बड़े ही बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है । पुलिस से सोमवार को बताया कि जिले के नुमलीगढ़ के पोराजंगल इलाके में लोहित फुकन नामक व्यक्ति की बड़े ही बेरहमी से दावा से प्रहार कर हत्या कर दी गई।
बताया गया है कि इस हत्याकांड की घटना को रबिन कलिता ने अंजाम दिया। घटना के समय दोनों एक साथ बैठकर बीती रात शराब का सेवन कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई जो बात हत्याकांड तक जा पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में रबिन कलिता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वही लोहित फुकन नामक वृद्ध व्यक्ति के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

