home page

हत्या मामले में फरार सात आरोपितों के घर पर कराई गई मुनादी

 | 
हत्या मामले में फरार सात आरोपितों के घर पर कराई गई मुनादी


प्रयागराज, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को हत्या मामले में फरार सात आरोपितों के खिलाफ 84 की कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी नोटिस को सभी के घरों में चस्पा किया। इसके ही सभी के घर पर मुनादी कराया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि जार्जटाउन पुलिस ने अल्लापुर क्षेत्र में 26 जुलाई 2025 की रात हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी। आरोपितों के नहीं मिलने पर न्यायालय से जारी धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा आदेश की प्रति उनके घरों के मुख्य द्वार पर चस्पा की गई और क्षेत्र में मुनादी कराई गई।

इस मामले में सिकन्दर पासी, गोलू पासी, सुधीर पासी, गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार, मान सिंह उर्फ गूगे, जेके पासी उर्फ अजय भारतीया और विशाल उर्फ केतुल केशरवानी समेत कुल सात आरोपित काफी समय से फरार चल रहे हैं। इन सभी पर थाना जार्जटाउन में हत्या सहित गंभीर धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज विमल किशोर मिश्रा, थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अल्लापुर अर्जुन कुमार, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार और कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त शीघ्र न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे की विधिक कार्रवाई और तेज की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल