home page

रायबरेली में पति ने लाठी से पीटकर पत्नी काे माैत के घाट उतारा

 | 
रायबरेली में पति ने लाठी से पीटकर पत्नी काे माैत के घाट उतारा


रायबरेली, 07 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में बुधवार को पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बछरांवा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विद्यावती पिछले पांच वर्षों से अपने घर में अकेले रह रही थीं, जबकि उनका पति रामनाथ गांव के पास ही एक बाग में झोपड़ी बनाकर अलग रहता है। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब विद्यावती शौच से लौट रही थीं, तभी रामनाथ ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर रामनाथ ने लाठी से विद्यावती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। खून से लथपथ विद्यावती को आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित पति रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

बछरांवा के थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे