पचास हजार का इनामी गिरफ्तार
सुलतानपुर, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना धनपतगंज पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार काे हत्या के आरोप में फरार चल रहे आराेपित काे गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घाेषित था। पुलिस उसे जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम बसंतपुर चंदाैर निवासी हरिनन्द ( 21 ) को बेनीपुर थाना धनपतगंज ईंट भठ्ठे के पास से गुजरे हाइवे से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र ने पचास हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
आरोप है कि 21 जनवरी 2026 को आवेदिका की तहरीरी सूचना पर पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण ने प्रार्थिनी के ससुर, सास, देवर को गाली-गलौच देते हुए मारना पीटा था। इलाज के दाैरान महिला की सास की माैत हाे गई थी। इसके बाद महिला की तहरीर पर अंगद उसके पुत्र देवानन्द और बाल्मीकी समेम पांच लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अंगद काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले अन्य आराेपिताें काे जेल भेजा जा चुका है।
------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

