home page

रायपुर : पैसों की विवाद को लेकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : पैसों की विवाद को लेकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस 2 स्थित सांई मंदिर के पास पैसे की लेनदेन को लेकर शुक्रवार को एक युवक ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के चंद घंटे में पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। आरोपित डोमेश्वर देवांगन निवासी चंगोराभाठा रायपुर है। आरोपित को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रहीं है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज 27 मार्च को दोपहर 2 बजे थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि, रावतपुरा फेस 2 स्थित सांई मंदिर के पास किसी व्यक्ति द्वारा अजय अग्रवाल निवासी रावतपुरा फेस 2 टिकरापारा रायपुर के पेट में चाकू से वार कर दिया गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल रावतपुरा फेस 2 पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि, मृतक द्वारा चाकू लगने के बाद बताया गया था कि उसे डोमेश्वर देवांगन जो कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है, ने चाकू मारा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डोमेश्वर देवांगन की पतासाजी करते हुये उसे पकड़कर पूछताछ करने पर डोमेश्वर देवांगन ने हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपित डोमेश्वर देवांगन ने मृतक का कंस्ट्रक्शन काम किया था एवं कार्य के पैसे को लेकर दोनों के मध्य विवाद था। आरोपित द्वारा काम के लिए 5 हजार रुपये की मांग की जा रही थी जो मृतक उक्त रकम देने से मना कर रहा था। आज 27 मार्च को डोमेश्वर देवांगन पैसा लेने के लिए मृतक के घर गया था। पैसा नहीं मिलने पर वह मृतक के घर के बाहर कुछ देर इंतजार किया और मृतक के बाहर निकलने पर सब्जी काटने की चाकू से उसके पेट में वार किया जिससे अजय अग्रवाल की मृत्यु हो गई। आरोपित को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर