बाइक सवार पूर्व एमएलसी के नाती को कार सवार बदमाशाें ने मारी गोली, फरार
इटावा, 25 जून (हि.स.)। जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत आईटीआई चौराहा के पास गुरुवार काे दिन दहाड़े बाइक सवार भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के नाती को कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारने के बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गोली लगने से घायल युवक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर जा था तभी कार में सवार युवकों ने पहले उसे टक्कर मारकर गिरा दिया फिर उस पर दो राउंड फायर किए जिसमें एक गोली उसे लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसने बताया कि गोली मारने वाले सब अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं और वह पढ़ाई करता है।
घायल युवक के दोस्त शिवा ने बताया कि वह वीर के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी कार में आए लोगों ने टक्कर मारने के बाद गोली चलाना शुरू कर दिया वह गिरने के बाद भाग गया लेकिन वीर काे उन लोगों ने गोली मार दी और भाग गए।
घायल युवक के चाचा राहुल ने बताया कि पीड़ित भाजपा के पूर्व एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह का नाती है इसका नाम वीर प्रताप सिंह है मुझे गोली लगने की सूचना मिली है वह अस्पताल में देखने आए है।
जिला अस्पताल के डाक्टर श्याम मोहन ने बताया कि गोली से घायल युवक को पुलिस लेकर आई है उपचार किया
जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

