शहडोल: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शहडोल, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर से 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में शोक है।
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रीकांत केवट पुत्र सुभाष केवट निवासी भन्नी के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर देखकर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू कराया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ देर तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

