home page

रायपुर : मोटर सायकल चोरी के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार

 | 
रायपुर : मोटर सायकल चोरी के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार


रायपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत कौशल्या माता विहार (कमल विहार) में मोटर सायकल बुलेट चोरी के मामले में सोमवार को 2 आरोपित ऋषि शुक्ला एवं रोहितेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के बुलेट कीमती (पचास हजार रूपये) को जब्त की गई है। आरोपितों के विरूद्ध धारा 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को प्रार्थी योगेश कुमार बांदे द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि, उनके मोटर सायकल बुलेट कमल विहार सेक्टर 4 वेलफेयर सोसायटी के पार्किंग से गायब हो गई है। रिपोर्ट पर 19 अपैल को अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए बुलेट और अज्ञात आरोपित का पता तलाश करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम गठित कर चोरी गए बुलेट व अज्ञात आरोपित के पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपितों की पहचान कर आरोपितों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर चोरी गए मशरूका बुलेट के साथ 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर