home page

दहेज हत्या के मामले में वांछित मां-बेटे गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या के मामले में वांछित मां-बेटे गिरफ्तार


देवरिया, 01 सितंबर (हि.स.)। मईल थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपिताें को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपिताें में मृतक महिला का पति और सास शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान डेहरी निवासी सोनू साहनी (26) और उसकी मां पानमती देवी (45) पत्नी के रूप में हुई। वादी मन्शी बीन ने थाना में तहरीर दी थी। उसने बताया कि बहन चांदमती की शादी 13 मई 2026 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति सोनू साहनी, सास पानमती देवी और ननद अनीता दहेज की मांग को लेकर बहन चांदमती को प्रताड़ित कर रहे थे।

आराेप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मईल में डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इस मामले में फरार आराेपित और उसकी मां काे गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक