गुवाहाटी में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
| Aug 2, 2026, 12:11 IST
गुवाहाटी, 01 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के खारघुली इलाके में एक युवक द्वारा बड़ी बेरहमी से अपनी मां की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि खारघुली इलाके में मालती बोड़ो नामक महिला की उसके बेटे ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की हत्या करने के आरोप में उसके बेटे दीपेन बोड़ो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित नशा का आदी बताया गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

