मुरादाबाद में कोल्डड्रिंक में नशा देकर महिला से फार्महाउस में किया दुष्कर्म, केस दर्ज
मुरादाबाद, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद महानगर के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने जिले के थाना मूढापांडे क्षेत्र में रहने वाले युवक के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवक ने उसे झांसे में लेकर एक फार्म हाउस पर बुला लिया और उसे नशा मिली कोल्ड्रिंक्स पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही घटना के दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी ले ली।
थाना मूढापांडे के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि थाना मूढापांडे निवासी अबरार ने उसको झांसे में लेकर बीते मई माह में थाना मूढापांडे फॉर्म हाउस मैं बुला लिया। आरोप है कि आरोपित अबरार ने उसे कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही घटना के दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी ले ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

