home page

सैनिक की पत्नी से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 | 
सैनिक की पत्नी से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज


मुरादाबाद , 15 जुलाई (हि.स.)। महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में एक आर्मी जवान की पत्नी ने दो युवकों पर छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपित उसके भाभी के नंबर पर भी धमकी भरे और अश्लील मैसेज भेजते हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपिताें पर केस दर्ज कराया है।

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति आर्मी में हैं। आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाले आकाश सैनी और नीटू ठाकुर अक्सर उसका रास्ता रोककर मारपीट और अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

इतना ही नहीं आरोपिताें ने उसकी भाभी के मोबाइल पर भी अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजता रहता है। पीड़ित के अनुसार बीते आठ जुलाई को आरोपित आकाश और नीटू नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित उसके भाभी के घर पहुंच गए। आरोपिताें ने उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी भाभी के पास काल करके धमकी दी कि तूझे जान से मार कर ही मुरादाबाद लौटेंगे। 9 जुलाई को दोनों आरोपिताें ने रात करीब दस बजे उसके मोबाइल पर पांच पर काल करके धमकाते हुए अश्लील बातें कहीं।

थाना कटघर एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपिताें पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल