मोहनपुर में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत में पेश
पश्चिम मेदिनीपुर, 22 जून (हि. स.)। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुन्ना खान के रूप में हुई है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के जेनकापुर इलाके का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिली सूचना के आधार पर रविवार देर रात जेनकापुर इलाके में मुन्ना खान के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घर से एक आग्नेयास्त्र बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार उसके पास कैसे पहुंचा, उसने इसे कहां से हासिल किया और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
सोमवार को आरोपित मुन्ना खान को दांतन अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के हित में अदालत से पुलिस हिरासत की मांग की जा सकती है।
घटना के बाद जेनकापुर इलाके में चर्चा का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

