home page

हमले में बाल बाल बच्चे शिक्षाविद डॉ अनुज , वाहन क्षतिग्रस्त,

 | 
हमले में बाल बाल बच्चे शिक्षाविद डॉ अनुज , वाहन क्षतिग्रस्त,


नवादा, 30 मार्च (हि.स.)। जिले में नारदीगंज थाने के श्रीपतिया गांव में रविवार की रात्रि नवादा के जाने-माने शिक्षाविद और मॉडर्न ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर से प्राण लेवा हमला किया। किसी तरह उनकी जान बच गई लेकिन उनका फॉर्च्यूनर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है ।

डॉक्टर अनुज ने सोमवार को बताया कि श्रीपतिया गांव में चैती दुर्गा पूजा को लेकर कार्यक्रम में उन्हें बुलाया गया था ।जहां सैकड़ो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस स्वागत से नाराज रामबरन यादव के नेतृत्व में पांच असामाजिक तत्व पत्थर से हमला कर दिया ।जिसमें उनकी जान बच गई। लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने नारदीगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी अभिनव धीमान से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई ।पता चला है कि राजनीतिक साजिश के तहत हमलावरों की ओर से भी थाने में लिखित शिकायत दी गई है। ताकि सत्ता के आड़ में उसे बचाया जा सके। इस मामले को लेकर एसपी अभिनव धीमान से बुद्धिजीवियों ने प्रतिरोध जताया है।

बुद्धिजीवियों का मानना है कि अगर अपराधियों द्वारा भी पलटी केस किया जाएगा। तब न्याय मिलना मुश्किल होगा और जिले में अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी । नवादा के अधिकारियों ने सत्ता के आड़ में अपराधी तत्वों को संरक्षित करने का काम किया तो निश्चित तौर पर आने वाले दिन में इसका बुरा परिणाम होगा। सच्चाई है कि कुछ लोग राजनीति के आड़ में 90 के दशक की स्थिति जिले में बनाना चाह रहे हैं । ताकि खून खराबे का सिलसिला शुरू कर राजनीतिक रोटियां सेकी जा सके ।

ग्रामीणों ने बताया गया कि कि वे दुर्गा पूजा में शामिल होने गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बावत नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार से पूछे जाने पर बताया कि डॉक्टर अनुज सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक द्वारा नारदीगंज थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 118/26 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन