home page

त्रिवेणीगंज में मोबाइल छीनने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा

 | 
त्रिवेणीगंज में मोबाइल छीनने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा


सुपौल, 13 मई (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में साइकिल सवार युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे दो अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार अपराधी साइकिल से जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुपौल पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र