home page

मोबाइल हैक कर बैंक खातों और तीन क्रेडिट कार्ड से 2.95 लाख रुपये की ठगी

 | 
मोबाइल हैक कर बैंक खातों और तीन क्रेडिट कार्ड से 2.95 लाख रुपये की ठगी


जयपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके और उसकी पत्नी के बैंक खातों से रकम निकाल ली। इसके साथ ही तीन अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख 95 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि सैनी कॉलोनी सब्जी मंडी जयसिंहपुरा खोर निवासी प्रताप चंद बिस्वास (45) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 नवंबर को उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद बदमाशों ने फोन-पे से जुड़े उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों से रुपये निकाल लिए।

पीड़ित के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 15 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 65 हजार रुपये, एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया।

पीड़ित के अनुसार आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 16 बार 10-10 हजार रुपये और एक बार 5 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। इस तरह बैंक खातों और तीन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुल 2 लाख 95 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।

जयसिंहपुरा खोर थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश