home page

राजगढ़ः दो नाबालिग किशोरियाँ लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज

 | 
राजगढ़ः दो नाबालिग किशोरियाँ लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज


राजगढ़, 02 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मलावर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नाबालिग किशोरियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पहली किशोरी, जिसकी उम्र 17 वर्ष 9 माह है, बिना बताए घर से कहीं चली गई। वहीं दूसरी 16 वर्ष 8 माह की किशोरी बीती रात घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है,ताकि किसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया हो सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान तेज कर दिया है और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस का लक्ष्य दोनों किशोरियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक