23 वर्षीय युवक घर से लापता, परिवार को वीडियो भेजकर तलाश न करने को कहा
| Sep 23, 2026, 17:37 IST
शिमला, 23 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। फागू निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमन 22 सितंबर सुबह करीब छह बजे बिना किसी को बताए घर से चला गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
शिकायत के अनुसार अमन ने परिवार को एक वीडियो भी भेजा, जिसमें उसने उसकी तलाश नहीं करने की बात कही। इसके बाद परिवार को उसकी सुरक्षा और ठिकाने को लेकर चिंता हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

