एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त कर विफल प्रयास के बाद फरार हुए बदमाश
जगदलपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बाजारपारा में स्थित स्टेट बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे निकालने के विफल प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगरनार के बाजारपारा स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर पैसे लूटना का प्रयास किया। बदमाशों ने एटीएम मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने तक सफल हुए लेकिन एटीएम मशीन से नगद राशि निकालने में सफल नहीं हो सके। वारदात के बाद आरोपियाें ने कैश बॉक्स को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।
नगानार पुलिस के अनुसार एटीएम का कैश बॉक्स पूरी तरह सुरक्षित है। बदमाश उसे खोलने या ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटने के विफल प्रयास के वारदात में बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

