home page

झाबुआ: बदमाशों ने शनि देव की चढौत्री पर बोला धावा: दानपेटी सहित पचास हजार ले भागे

 | 
झाबुआ: बदमाशों ने शनि देव की चढौत्री पर बोला धावा: दानपेटी सहित पचास हजार ले भागे


झाबुआ: बदमाशों ने शनि देव की चढौत्री पर बोला धावा: दानपेटी सहित पचास हजार ले भागे


झाबुआ: बदमाशों ने शनि देव की चढौत्री पर बोला धावा: दानपेटी सहित पचास हजार ले भागे


झाबुआ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला में इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित शनि मंदिर पर शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना साधा और इस मंदिर की दानपेटी सहित उसमें रखे पचास हजार रुपये ले भागे।

नेशनल हाईवे के निकट स्थित यह देव स्थान नेशनल हाईवे से बिल्कुल लगा हुआ है, बावजूद इसके, अज्ञात बदमाश यहां चोरी करने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए थांदला पुलिस द्वारा झाबुआ से पुलिस डॉग भी लाया गया, फोरेंसिक लैब द्वारा भी जांच शरू कर दी गई है किंतु पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी थांदला तारा मंडलोई ने शनिवार को कहा कि मामले में गहनता से सर्च किया जा रहा है, और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

जिले के थांदला में इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित शनि मंदिर पर बीती रात चोरों ने निशाना साधा, और चैनल गेट सहित मंदिर के ताले तोड़ कर मंदिर में रखी दानपेटी सहित उसमें रखे और शनि देव को श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाएं गये ₹ पचास हजार ले भागे। नेशनल हाईवे के निकट स्थित यह देव स्थान नेशनल हाईवे से बिल्कुल लगा हुआ है, और इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन निरंतर बना रहता है, बावजूद इसके अज्ञात बदमाश यहां चोरी करने में सफल हो गए।

पिछले करीब दो वर्ष की अवधि में बदमाशों द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाया गया है। जिले के बामनिया करड़ावद और रानापुर में देव स्थान पर बदमाशों द्वारा देव प्रतिमाओं के आभूषण सहित अन्य सामान चुराए गए हैं। जिले के थांदला अनुविभागीय मुख्यालय स्थित मंदिरों को भी बदमाशों द्वारा एक के बाद एक कर निशाना बनाया गया है। पहले नगर के मध्य में स्थित श्रीराम मंदिर में ताले टूटने की घटना हुई, इसके बाद बदमाशों द्वारा भक्त संत मलुकदास द्वारा स्थापित श्री हनुमान अष्ट मंदिर से हनुमानजी को पहनाया जाने वाला चांदी का आभूषण चुरा लिया गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज थी, बावजूद इसके पुलिस आज तक बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है, और शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में थांदला के शनि देव मंदिर में उक्त वारदात हो गई।

मामले की गंभीरता को देखत हुए थांदला पुलिस द्वारा झाबुआ से पुलिस डॉग भी बुलाया गया, पुलिस फोरेंसिक लैब द्वारा जांच की जा रही है, किंतु पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

थाना प्रभारी थांदला, तारा मंडलोई ने शनिवार को कहा कि मामले मे, पुलिस फोरेंसिक लैब द्वारा जांच शुरू कर दी गई गई, तथा मामले में गहनता से सर्च किया जा रहा है, और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा