home page

आर्म्स एक्ट के मामले में एक गिरफ्तार , जुवेनाइल कोर्ट में भेजा गया बालक

 | 

सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 463/24, आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।।

वहीं, इस मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार नहीं दिखाते हुए जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है, जहां उसके मामले की सुनवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र