नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के थाना डिलारी पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित को देर शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व बुधवार को गांव निवासी नकुल 21 वर्षीय युवक अपने पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर जंगल में उठा कर ले गया जहां गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध करने पर मारा पीटा कपड़े फाड़ दिए, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने थाना डिलारी पहुंचकर गांव निवासी नकुल के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने जांच कर दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार देर शाम को आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

