अपहरण कर नाबालिक से दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार
कोंडागांव , 04 मई (हि.स.)। कोंडागांव जिले के सिटी काेतवाली थाना ने अपहरण कर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपित विकास मरकाम पिता रामदेव मरकाम उम्र 19 साल निवासी जुगानी कलार थाना फरसगांव काे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। सिटी काेतवाली थाना में गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज साेमवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दखिल किया गया।
प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 मार्च 2026 काे उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 137(2) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य से जानकारी प्राप्त हुआ कि अपहृता का लोकेशन तमिलनाडु राज्य में है जिस पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम रवाना किया गया। तमिलनाडु पहुंचकर अपहृृता को आरोपित के कब्जे से बरामद किया गया।
आरोपित विकास मरकाम पिता रामदेव मरकाम उम्र 19 साल निवासी जुगानी कलार थाना फरसगांवसे पूछताछ करने पर अपहरण कर दुष्कर्म की घटना कारित स्वीकार्य किया। जिसके कारण आरोपित को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. अखिलेश धीवर, सउनि. महेश राम साहू, म.प्र.आर. विमला माला एवं सायबर सेल कोण्डागांव से आरक्षक कृष्ण नेताम का योगदान रहा ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

