आगरमालवाः नाबालिग से छेड़छाड, आरोपी गिरफ्तार
आगरमालवा, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के सोयतकलां में एक नौ वर्षीय नाबालिग मासूम के साथ छेड़छाड करने का मामला सामने आया है। मामले में सोयतकलां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध किया है।
सोयतकलां थाना प्रभारी भगवानसिंह मण्डलोई ने गुरुवार को बताया कि सोयतकलां निवासी एक नौ वर्षीय बालिका बुधवार को अपने घर के पास सहेली के यहां खेलने के लिये गई थी। सहेली नहीं मिलने के कारण वह वापस अपने घर आ रही थी, तभी रास्ते में अबरार (22) पुत्र मोईन ने नाबालिग से छेड़छाड की। घटना के समय मासूम बालिका का पिता खेत पर गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता और परिजन पुलिस थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार देर शाम आगरमालवा महिला पुलिस थाना प्रभारी केशरिंसंह राजपूत सोयतकलां पुलिस थाने पहुंची और आरोपी अबरार के खिलाफ 354(74), 7/8, पास्को एक्ट सहित पीएनबी की अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
सोयतकलां थाना प्रभारी मण्डलोई ने बताया कि मामले में बुधवार देर रात आरोपी अफरोज उर्फ नसरू (22) पुत्र मोईन उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

