home page

आगरमालवा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

 | 
आगरमालवा में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार


आगरमालवा , 11 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के बड़ौद में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित साहिल पठान को गिरफ्तार कर आरोपी पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल आरोपी साहिल ने नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड की थी, घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद रविवार देर रात ही बड़ौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी।

बड़ौद पुलिस थाना प्रभारी रूपसिंह बेस ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने उसके निवास स्थान प्रजापत धर्मशाला के पास से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा