home page

नाबालिग की शादी रुकवाई, पुलिस ने रात में चलाया संयुक्त अभियान

 | 
नाबालिग की शादी रुकवाई, पुलिस ने रात में चलाया संयुक्त अभियान


मेदिनीपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी के खेजुरकुठी इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। रविवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुड़गुड़िपाल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को केशियाड़ी के खेजुरकुठी इलाके में लाकर उसकी शादी कराने की तैयारी की गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद केशियाड़ी थाना पुलिस ने गुड़गुड़िपाल थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

रविवार देर रात खेजुरकुठी इलाके से नाबालिग को बरामद कर गुड़गुड़िपाल थाना क्षेत्र में ले जाया गया। नाबालिग की शादी की तैयारी कैसे और किन लोगों ने की थी, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग की शादी रुकवाने के पुलिस के प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। प्रशासन की ओर से बाल विवाह रोकने के लिए लगातार निगरानी रखे जाने की बात सामने आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता